Yeh Rishta Kya Kahlata Hain 7 sep 2023: मंजरी की हालत बिगड़ी,अभिमन्यु पर लगा इसका इल्जाम

Yeh Rishta Kya Kahlata Hain 7 sep 2023 written updates in Hindi , Yeh Rishta Kya Kahlata Hain Upcoming Story in Hindi

Yeh Rishta Kya Kahlata Hain 7 sep 2023 written updates in Hindi , Yeh Rishta Kya Kahlata Hain Upcoming Story in Hindi यह रिश्ता क्या कहलाता है आज का एपिसोड –

YouTube Channel
Telegram Group

Yeh Rishta Kya Kahlata Hain 7 sep 2023 : अब दही हांडी के प्रोग्राम में अक्षरा जीत जाती हैं। पुरे पंडाल में आग लग जाती है और अक्षरा -अभिमन्यु अभीर और मंजरी जी को ढूढ़ने निकल जाते हैं। अभीर बांसुरी बजाकर इशारा करता है कि वो वाशरूम में फंस गया हैं। अक्षरा -अभिमन्यु अभीर को बचा लेते है लेकिन मंजरी का पता नहीं।

यह रिश्ता क्या कहलाता है ( Yeh Rishta Kya Kahlata Hain ) टीवी दुनिया का सबसे पॉपुलर सीरियल में से एक है। शो में इन दोनों बहुत सारे ट्विस्ट आ रहे हैं। सीरियल के लास्ट एपिसोड में आपने देखा जन्माष्टमी का सेलिब्रेशन चल रहा है और अक्षरा और आरोही मिलकर ढोल बजाते हैं और डांस करती हैं। जिनका साथ पूरा परिवार देता है। इसी बीच अभिमन्यु अक्षरा से अपने कॉमेंट्स को लेकर माफी मांगता है और कहता है कि पिछले 6 साल वाली पुरानी बात मैंने गलती से बोल दी थी।

पार्थ घर में बंटवारे की मांग करता है और महिमा उसे पर हाथ उठा देती है। मामले को सुलझाने के लिए अभिमन्यु बीच का रास्ता निकालता है और कहता है की पार्थ भाई आप ६ महीने का समय लो और खुद को प्रूफ करके दिखाओ।

मुस्कान को कयराव पर हुआ शक

आज के एपिसोड में आप देखेंगे क़ि दही हांडी के प्रोग्राम स्टार्ट हो चूका है तभी कयराव को ऑफिस से मैनेजर का कॉल आता है तो मुस्कान कयराव पर शक करती है कि मैनेजर आप को बार बार कॉल क्यों करती हैं लेकिन कयराव मुस्कान को कुछ बताता नहीं और ऑफिस के लिए निकल जाता हैं। लेकिन मुस्कान शक और गुस्से में रह जाती हैं।

दही हांडी प्रोग्राम में अक्षरा की जीत

दही हांडी के प्रोग्राम में अक्षरा जीत जाती हैं क्योंकि अभिमन्यु ने अक्षरा को जानबूझ कर जीताया होता हैं लेकिन किसी को पता नहीं लगता और अभिमन्यु हार कर खुश होता हैं। अक्षरा अभीर को बुलाती हैं अभीर तेरी माँ जीत गयी है आ जा तो रूही कहती हैं की अभीर वाशरूम गया हैं। फिर मंजरी के बारे में सब पूछने लगते है तो पता लगता है कि वो गर्दन में स्प्रे लगाने गयी हैं।

पुरे पंडाल में लगी आग

तभी अभिमन्यु कहता है की ये एक फैन क्यों बंद हो गया बाकि तो चल रहे है तभी शॉर्ट शर्किट होने की आवाज आती हैं जिससे पुरे पंडाल में आग लग जाती हैं। आग चारो तरफ फ़ैल चूका हैं। अब अभीर वाशरूम में बंद है और मंजरी स्टोर में फंस गयी हैं। अभीर का आग से दम घुट रहा है तो मंजरी के चारो और आग फ़ैल गयी हैं।

अभिमन्यु और अक्षरा ने अभीर को बचाया

अभिमन्यु -अक्षरा सभी को पंडाल से बाहर निकलने लगते है तभी अभिमन्यु अक्षरा को वाशरूम के आस पास बांसुरी की आवाज सुनाई देती हैं। क्योंकि अभीर बांसुरी बजाकर इशारा देता है कि वो वाशरूम में बंद है तभी अभिमन्यु -अक्षरा दोनों अभीर को दरवाजा तोड़कर बहार निकाल लेते हैं।

मंजरी की हालत हुई ख़राब

आग पुरे पंडाल में फ़ैल चुकी है। अभिमन्यु -अक्षरा अभीर को बचाने के बाद मंजरी को ढूंढने निकल जाते हैं। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा मंजरी को बचा लेती हैं लेकिन मंजरी की हालत बहुत ख़राब हैं और सभी अभिमन्यु को दोष दे रहे है कि ये सब उसकी वजह से हुआ हैं।

अब क्या मंजरी ठीक हो जाएगी या फिर हालत और बिगड़ जाएगी ये तो अगले एपिसोड में पता लगेगा। अगले एपिसोड के लिए सीरियल वाइब के साथ बने रहे।

FAQs

मुस्कान और कयराव के बीच दूरिया क्यों बढ़ गयी ?

मुस्कान कयराव पर शक करती है कि मैनेजर आप को बार बार कॉल क्यों करती हैं लेकिन कयराव मुस्कान को कुछ बताता नहीं और ऑफिस के लिए निकल जाता हैं।

क्या मंजरी की मौत हो जाएगी ?

अक्षरा मंजरी को बचा लेती हैं लेकिन मंजरी की हालत बहुत ख़राब हैं और सभी अभिमन्यु को दोष दे रहे है कि ये सब उसकी वजह से हुआ हैं। अब अभिमन्यु पर मंजरी की मौत का दोष लगेगा।

दही हांडी कॉम्पीटिशन किसने जीता ?

दही हांडी प्रोग्राम में अक्षरा की जीत हुई।